CBSE Admit Card 2023 जारी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। जैसा की आप सभी को पता होगा कि CBSE कक्षा 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी। CBSE बोर्ड कक्षा दसवीं बारहवीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की घोषणा होने के बाद विद्यार्थी लगातार दिनों से एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार कर रहे थे। स्टूडेंट्स को ध्यान देना होगा कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड स्कूल से संपर्क करके प्राप्त करना होगा। क्योंकि बोर्ड द्वारा CBSE Admit Card 2023 केवल संबंधित स्कूल के स्टाफ को डाउनलोड करने की अनुमति होती है।
CBSE 10th 12th Board Admit Card 2023 release
CBSE बोर्ड द्वारा हर वर्ष कक्षा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाई जाती है इस वर्ष कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी. इन परीक्षाओं में स्टूडेंट से 50% सिलेबस मैं से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। CBSE बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्ट इन दोनों टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। CBSE 10th 12th Board Admit Card को विद्यार्थी अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या हमारे द्वारा डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Board Admit Card 2023 Download कैसे करें
10th व 12th एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित हैं:-
- CBSE परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले किसी भी ब्राउजर से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाए ।
- अब CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई-परीक्षा टैब दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर आपको एडमिट कार्ड या फिर सेंटर मैटेरियल फॉर एग्जामिनेशन 2023 का लिंक दिखेगा ,इस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी यूज़र आईडी, सिक्योरिटी पासवर्ड कोड आदि डालने के लिए कहा जाएगा।
- आपसे मांगी गई आवश्यक जानकारी भरने के बाद अपने नाम पता रोल नंबर के अनुसार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें लें।